Search This Blog

Sunday, July 14, 2019

Plantation in Maharishi Ved Vigyan Vishwa Vidyapeetham


महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ में वृक्षारोपण

भोपाल (महामीडिया) १४ जुलाई २०१९ महर्षि संस्थान द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाले ‘हरा भरा और शीतल भारत’ के अंतर्गत महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ, भोजपुर मार्ग, भोपाल में वृक्षारोपण संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के प्रधान वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) डॉ. यू प्रकाशम् जी उपस्थित थे।






सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री डॉ. प्रकाशम् जी जी का तिलक, शॉल, नारियल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात् महर्षि संस्थान के सदस्यों द्वारा छह एकड़ भूमि में नीम, अमरुद, जामुन, आँवला, आम, मुनगा, चंपा, अशोक, सप्तपर्णी के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. यू प्रकाशम् ने भारत में वनों के छेत्रफल, प्रति व्यक्ति वर्तमान वन क्षेत्र, प्रति व्यक्ति वन क्षेत्र की आवश्यकता, वन स्थापना के लिए सरकारी प्रयत्न, प्रति एकर वन से ऑक्सीजन की उत्पत्ति आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने वृक्षारोपण और वानकी के क्षेत्र में महर्षि संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने डॉ. प्रकाशम् से अनुरोध किया कि महर्षि संसथान में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी और उनके परिवार के सदस्य हैं और किसी को वन सम्बन्धी इतनी जानकारी नहीं है। यदि वन विभाग के कोई अधिकारी ऐसी आवश्यक जानकारी रिकॉर्ड कर दें तो लाखों व्यक्तियों को संस्थान के माध्यम से यह महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है ।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी हुआ । इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर समूह के सहायक निदेशक वासुदेव द्विवेदी, महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रशासक दिनेश खरे एवं शिवकुमार तथा लगभग २०० वैदिक पण्डित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment