Search This Blog

Monday, March 26, 2018

Resolve to establish Ramrajya in Shri Sahasrachandi Yagya


श्री सहस्रचंडी यज्ञ में रामराज्य की स्थापना का संकल्प लें- ब्रह्मचारी गिरीश

भोपाल (महामीडिया) आज राम नवमी के अवसर पर महर्षि विश्व विद्यापीठ्म परिसर, छान में 18 मार्च से जारी श्री सहस्रचंडी यज्ञ के समापन के दिन पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा संपन्न हुआ।


Brahmchari Dr Girish doing Aarti
इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि यह बहुत अच्छा दिन है, आज यज्ञ की पूर्णता के साथ रामनवमी का पर्व है। भावातीत ध्यान के विश्व गुरू महर्षि महेश योगी जी का संकल्प था कि पुरे विश्व में राम राज्य की स्थापना हो। रामचरित मानस के उत्तर कांड  में रामराज्य का विवरण दिया गया है। भावातीत ध्यान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की चेतना जाग्रत हो, आत्मा आनंदित हो, ब्रह्म के प्रत्येक गुण सभी की चेतना में विकसित हों ताकि चेतना की सिद्धी प्राप्त कर प्रत्येक प्राणी राम राज्य की स्थापना का संकल्प ले सके, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।
आज ब्रह्मचारी गिरीश जी ने पूजन के पश्चात् आरती किया, इसके बाद 151 वैदिक पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ आठ दिवसीय श्री सहस्रचंडी यज्ञ का हवन पूर्ण कराया। हवन में बड़ी संख्या में महर्षि परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय महिला एवं पुरूषों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात् कन्या भोज, ब्राह्मण भोज एवं भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Shri Ram Darbar after Shri Ram Navmi P

दोपहर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम स्थित श्री राम दरबार मंदिर में राम जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया और श्री राम जी का वैदिक विधान से पूजन किया गया। 

No comments:

Post a Comment